ओडिशा के कोरापुट में भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत

By भाषा | Published: April 17, 2021 01:26 AM2021-04-17T01:26:32+5:302021-04-17T01:26:32+5:30

Three women killed in landslide in Koraput, Odisha | ओडिशा के कोरापुट में भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत

ओडिशा के कोरापुट में भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत

कोरापुट, 16 अप्रैल ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन पोडागुडा क्षेत्र में उस समय हुआ जब महिलाएं अपने घरों की दीवारों और फर्श पर लगाने के लिए सफेद मिट्टी या चूना पत्थर इकट्ठा कर रही थीं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृत महिलाओं के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three women killed in landslide in Koraput, Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे