लाइव न्यूज़ :

जम्मू सीमा से घुसे और कश्मीर जा रहे तीन आतंकी हाईवे पर ढेर, दो की तलाश जारी, स्कूल कॉलेज बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 31, 2020 13:03 IST

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देम्मू सीमा से घुसपैठ कर कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू शहर से 20 किमी की दूरी पर बन टोल प्लाजा पर ढेर कर दिया। दो अन्य आतंकियों की तलाश जारी है जो उसी ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे थे जिसमें मारे गए आतंकी सवार थे।

जम्मू सीमा से घुसपैठ कर कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू शहर से 20 किमी की दूरी पर बन टोल प्लाजा पर ढेर कर दिया। दो अन्य आतंकियों की तलाश जारी है जो उसी ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे थे जिसमें मारे गए आतंकी सवार थे। इस मुठभेड़ के बाद उधमपुर जिले के सभी स्कूल कालेजों को अगले आदेश तक बंद करने के साथ ही हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिए जाने से हजारों पर्यटक तथा वैष्णो देवी के श्रद्धालु फंस गए हैं। हाईवे को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि अधिकारियो को आशंका है कि सीमा से और आतंकी घुसने में कामयाब रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पाल में भर्ती कराया गया है।  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे। उनका कहना था कि मारे गए आतंकी जम्मू सीमा से कठुआ या हीरानगर से घुसपैठ करके आए हैं। उनके इस आरोप के बाद बीएसएफ के उन दावों पर सवाल उठने लगा है जिसमें वह कहती रही है कि इंटरनेशनल बार्डर से कोई परिन्दा भी पर नहीं मार सकता।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू जिले के नगरोटा के बन टोल प्लाजा के निकट मार गिराया। मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर की ओर जा रहे आतंकवादियों ने घाटी जाने की कोशिश में नगरोटा के निकट सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर गोलीबारी की थी। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ये आतंकवादियों का यह समूह श्रीनगर  की ओर जा रहा था संदेह है कि उन्होंने कठुआ, हीरानगर सीमा से घुसपैठ की, इस मामले में जांच अभी जारी है।

आतंकवादी सुबह पांच बजे के करीब ट्रक में सवार होकर जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। जारी मुठभेड़ के चलते सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को फिलहाल दोनों से बंद कर दिया है। अभी भी एक से दो आतंकवादियों के बन टोल प्लाजा के नजदीक छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। 

जम्मू के आइजी मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह लगभग सुबह लगभग 5 बजे, पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक को रोका गया था। तभी ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इस इलाके में कम से कम चार और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

ये आतंकी हाइवे के पास एक ट्रक में देखे गये थे। मौके पर तैनात सुरक्षाबल ने पूरे इलाके को घेर लिया था और सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया था। सुरक्षाबलों को आशंका थी कि ये आतंकी टोल प्लाजा से सटे जंगल में छुपे हो सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों