लाइव न्यूज़ :

‘थ्री सिस्टर्स एंड ए ड्रीम’ कन्या भ्रूण हत्या पर समाज को कड़ा संदेश देती है : निर्देशक

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:11 IST

Open in App

(इंदुकांत दीक्षित)

रांची, 11 फरवरी फिल्म ‘थ्री सिस्टर्स एंड ए ड्रीम’ से निर्देशन के क्षेत्र में आए आईपीएस से फिल्मकार बने संजय रंजन सिंह ने कहा है कि वह भारतीय समाज में कन्या भ्रूण हत्या की कुरीति को रेखांकित करना चाहते हैं।

फिल्म में अदाकारा बिदिता बाग केंद्रीय भूमिका में हैं। यह फिल्म राधा नामक एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़कों पर रहने वाली तीन बच्चियों को पालने का फैसला करती है। आगे चलकर तीनों लड़कियां आईएएस अधिकारी बनती हैं।

निर्देशक ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मैं कन्या भ्रूण हत्या की कुरीति और बच्चियों के बारे में समाज को एक कड़ा संदेश देना चाहता था। मुझे लगता है कि बालिकाओं की मौत पर हमारे समाज में संवेदनशीलता नहीं है।’’

गीतकार और पटकथा लेखक सिंह ने कहा, ‘‘‘थ्री सिस्टर्स एंड ए ड्रीम’ में एक मां और उसकी तीन बेटियों की यात्रा को दिखाया गया है। इसमें इंसानी जज्जाब के हरेक रंग हैं और समाज के बुनियादी मूल्यों और परंपरा को रेखांकित किया गया है।’’

एक मां अपने करियर की कुर्बानी देती है, लेकिन वह गोद ली हुई अपनी बेटियों को कभी इसकी असलियत का पता नहीं लगने देती।

निर्देशक ने कहा कि फिलहाल यह फिल्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर प्रदर्शित की गयी है। इसमें छात्रों के संघर्ष, लड़कियों के आईएएस अधिकारी बनने की महत्वाकांक्षा भी दिखायी गयी है।

बाग ने कहा कि उन्हें फिल्म के किरदार ने काफी आकर्षित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर ने सभी माताओं को एक समान बनाया है। वे निस्वार्थ भाव से बिना बताए अपने बच्चों के लिए हर चीज का बलिदान कर देती हैं।’’

फिल्म में कीर्ति आदरकर और ओंकार दास माणिकपुरी ने भी भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र