दिल्ली एमसीडी में तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों की हुई हार, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2022 03:07 PM2022-12-07T15:07:27+5:302022-12-07T15:10:16+5:30

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली है।

Three richest candidates defeated in Delhi MCD Arvind Kejriwal expressed gratitude to the people of Delhi | दिल्ली एमसीडी में तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों की हुई हार, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार

दिल्ली एमसीडी में तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों की हुई हार, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार

Highlights 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की चर्चा काफी रही। आंकड़ों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। राम देव शर्मा भाजपा से बल्लीमारान वार्ड से उम्मीदवार थे। वहीं भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। नंदिनी की कुल संपत्ति 49.84 करोड़ बताई गई। इसके साथ ही तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार जितेंद्र बंसल को भी पराजय नसीब हुई है। 48.27 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले बसंल आम आदमी पार्टी से करावल नगर- वेस्ट से उम्मीदवार थे। 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। आप ने 126 का बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली। वहीं भाजपा ने 104 सीट, कांग्रेस ने 9 और अन्य ने 3 सीट पर जीत हासिल की। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी थी। कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। 2017 में पार्टी ने 30 वार्ड पर कब्जा किया था।

जीत के बाद पार्टी कार्यालय से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। दिल्ली सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।

Web Title: Three richest candidates defeated in Delhi MCD Arvind Kejriwal expressed gratitude to the people of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे