लाइव न्यूज़ :

महिला के साथ बलात्कार के आरोप में उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:22 IST

Open in App

जयपुर, आठ मार्च फरियादी महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक और थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है जबकि वृत्ताधिकारी को हटाकर जयपुर मुख्यालय भेजा गया है। यह मामला सोमवार को विधानसभा में भी उठा जहां विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा।

इस मामले में आरोपी उपनिरीक्षक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर रेंज) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि मामले में चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी उपनिरीक्षक भरत सिंह, थाना प्रभारी (एसएचओ) हनुमान सहाय और हैड मुहर्रिर (प्रकाश चंद्र) को निलंबित कर दिया है। वहीं लक्ष्मणगढ़ के वृत्ताधिकारी अशोक सिंह को मुख्यालय भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वृत्ताधिकारी अशोक सिंह और थाना प्रभारी हनुमान सहाय को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र को रजिस्टर में छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

अलवर जिले के एक थाने में दुष्कर्म का मामला सोमवार को विधानसभा में भी उठा।

प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, ‘‘रक्षक ही जब भक्षक हो जायेंगे तो कैसे यह समाज कैसे चलेगा? यह सरकार की क्या व्यवस्था है? अलवर जिला रोज सुर्खियों में रहता है। यह पहली घटना नहीं है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलों में राजस्थान दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।’’

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान फिर शर्मसार हुआ है। जन कल्याण, जन सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार के दावे विफल हुए है। अलवर की घटना शर्मसार करने वाली है।’’

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि रविवार को पीड़िता की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक भरत सिंह (52) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी भरत सिंह को सोमवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक ने अपनी फरियाद लेकर आयी महिला को दो, तीन और चार मार्च को लगातार थाने बुलाया और उसके साथ थाने के क्वार्टर में बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने थाने में परिवाद दिया था कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है जबकि वह तलाक नहीं लेना चाहती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम