लाइव न्यूज़ :

सुकमा पुलिस शिविर के निकट मारे गए तीन लोग भाकपा (माओवाद) के मुखौटा संगठनों के सदस्य थे: पुलिस

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:17 IST

Open in App

बीजापुर, 19 मई छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक पुलिस शिविर के निकट 17 मई को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों की पहचान भाकपा (माओवाद) के मुखौटा संगठनों के सदस्यों के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह कहा।

यह घटना सोमवार दोपहर हुई जब सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगे माओवादियों के गढ़ सिलगर के निकट नव स्थापित शिविर के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

ग्रामीणों ने दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर एकतरफा गोलीबारी शुरू की, जबकि पुलिस ने कहा था कि नक्सलियों ने प्रदर्शकारियों की भीड़ में घुसकर गोलीबारी की।

पुलिस के अनुसार घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया था कि मारे गए लोग ग्रामीण थे, नक्सली नहीं।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बुधवार को कहा, ''प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक प्रतिबंधित भाकपा (माओवाद) के मुखौटा संगठनों से कथित रूप से जुड़े हुए थे और पुलिस इस पहलू की विस्तृत जांच के प्रयास कर रही है।''

आईजीपी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मृतकों की पहचान भूमकाल के टिम्मापुर गांव (सुकमा) के कमांडर उस्का पंडु, डीएकेएमएस (दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन) छुटवाही के सदस्य कोवासी वागा और गुंदेम गांव (बीजापुर) के मिलिशिया सदस्य कुसराम भीमा के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तीनों मृतक माओवादियों के उन मुखौटा संगठनों के सदस्य थे, जो ग्राम स्तर पर काम करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को उनके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है