लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:38 IST

Open in App

नोएडा, 22 अप्रैल नोएडा में थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में मोहित (27) और मन्नू उर्फ मोनू (28) की मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि ये दोनों अपने परिजनों के साथ एक कार में पलवल से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद जा रहे थे। थाना इकोटेक-प्रथम क्षेत्र में इन लोगों ने अपनी कार रोकी तथा सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे। तभी पीछे से आ रहे एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बुधवार को हुए एक अन्य सड़क हादसे में दीपक कुमार (38) की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा