लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामले में सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:16 IST

Open in App

जयपुर, 29 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में पाली जिले से एक सरपंच सहित तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत का सरपंच गुलाब सिंह भी शामिल है।

ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसकी कब्जाशुदा भूमि पर मकान बनाने कार्य को निर्बाध रूप से करने देने व उक्त भूमि को आबादी में रूपान्तरित करने की एवज में प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत का सरपंच गुलाबसिंह अपने दलाल महेन्द्र सिंह के माध्यम से एक लाख 35 हजार रूपये रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को ट्रेप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दलाल महेन्द्र सिंह तथा उसके साथी सोनू सिंह (दोनों प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से 80 हजार रुपये कथित रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकरण में सरपंच गुलाबसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र