लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट भुनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट भुनाने के नाम पर कुछ राज्य के सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान तिलक नगर निवासी विकास झा (31), उत्तर प्रदेश में मथुरा के निवासी विक्की (27) और उत्तर प्रदेश में बिजनौर के निवासी अविनाश कुमार (36) के तौर पर हुई।

पुलिस के मुताबिक उन्हें इस संबंध में एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी जिसमें व्यक्ति ने कहा था कि बिना पासवर्ड साझा किये ही उसके क्रेडिट कार्ड से 37,000 रुपये निकाल लिये गये।

पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को क्रेडिट कार्ड भुनाने के लिए एक लिंक के साथ में कई सारे संदेश मिले थे। उसने लिंक पर क्लिक कर अपने कार्ड और मेल आईडी की जानकारी वेबसाइट से साझा की थी।

पुलिस ने करीब 100 मोबाइल नंबरों की छानबीन के बाद आरोपियों की पहचान की।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने बताया कि सभी आरोपियों पर दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान झा और कुमार को जमानत दे दी गयी लेकिन उन्होंने समर्पण नहीं किया। गुरुग्राम की एक अदालत ने विक्की के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पैसे निकालने के लिए पुणे, पणजी, बेंगलुरु समेत अन्य स्थानों पर चले जाते थे ताकि कोई उन्हें पहचान नहीं सके।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड और 85,000 रुपये बरामद किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग