लाइव न्यूज़ :

तेंदुए की खाल बेचने जा रहे थे तीन शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2019 05:46 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने तेंदुआ की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों कृष्णा मरकाम पिता तोरन मरकाम :23 वर्ष:, ठाकुर सिंह मरकाम :30 वर्ष: और दशरू परते :24 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस दल को लोहारा गांव के पास बानो फारेस्ट डिपो के करीब तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनके पास एक काले रंग के बैंग में कुछ सामान रखा हुआ था।

पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तब उन्होंने अपना कृष्णा मरकाम, ठाकुर सिंह मरकाम और दशरू परते बताया। अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तब उससे तेंदुए की खाल मिली। बाद में पुलिस ने खाल को जब्त कर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम