लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में तीन नेता भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:43 IST

Open in App

जम्मू, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन प्रमुख नेता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी ने यह जानकारी दी।

पार्टी ने कहा कि पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए और उनका पार्टी में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष और पुंछ प्रभारी वरिंदरजीत सिंह, पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के महासचिव विबोध गुप्ता और अन्य नेता उपस्थित थे।

गुप्ता ने कहा, ‘‘सुरनकोट नगरपालिका समिति के उपाध्यक्ष संजय केसर, निर्दलीय पार्षद सुनीता खजूरिया और सनातन धर्म सभा,सुरनकोट, के अध्यक्ष के सुभाष खजूरिया के बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होना वास्तव में भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता है।’’

जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रभारी आशीष सूद ने कहा, ‘‘इससे एक स्पष्ट संदेश गया है कि एकमात्र पार्टी जो देश और उसके लोगों के लिए चिंतित है, वह भाजपा है।’’

गुप्ता ने कहा कि लोगों ने राजौरी और पुंछ जिलों में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के ‘कुशासन’ को देखा है और लोग इन पार्टियों से तंग आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'