निर्माणाधीन मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
By भाषा | Published: June 20, 2021 08:31 PM2021-06-20T20:31:09+5:302021-06-20T20:31:09+5:30
बीकानेर (राजस्थान), 20 जून बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान के गिर गया। मलबे में दबे आठ मजदूरों में से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने बताया कि मलबे में दबे आठ मजदूरों में से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।