लाइव न्यूज़ :

बरेली में सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 11:32 IST

Open in App

बरेली (उप्र) सात अगस्त बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई|

पुलिस के अनुसार यह हादसा देवरनिया थाना क्षेत्र के बरेली नैनीताल मार्ग पर हुआ । पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब एक युवक अपनी मां और बहन के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने जिले के क़स्बा भोजीपुरा जा रहे थे |

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न कोतवाली देवरनिया क्षेत्र के अन्तर्गत बरेली- नैनीताल मार्ग पर एक टैक्टर ट्राली सेमीखेडा जा रही थी। इसके पीछे आ रही मोटरसाइकिल टैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक व दोनों महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गये।

दुर्घटना के बाद टैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची देवरनिया पुलिस ने तीनों घायलों को एसआरएमएस मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों मे चन्द्रमुखी (50), उनका पुत्र प्रताप (18), पुत्री संगीता (15) शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'