लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में तीन दिवसीय कला प्रदर्शन, पेंटर आर्टिस्ट दीपिका की मशहूर पिचवई कला से बनी भगवान कृष्ण की पेंटिंग ने मोह लिया दर्शकों का मन

By अनुभा जैन | Updated: November 20, 2022 09:27 IST

दीपिका भंसाली जैन की इस सोलो आर्ट गैलरी में सकारात्मकता और आशा पर आधारित 50 से अधिक पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। चित्रकार ने घोषणा की है कि कला की बिक्री की 25 प्रतिशत राशि अनाथ आश्रम में दान में दी जायेगी।

Open in App

बेंगलुरु: चित्रकार दीपिका भंसाली जैन खुद को किसी कला के बंधन में नहीं बांधना चाहतीं। दीपिका की भगवान कृष्ण की कपड़े की पेंटिंग तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी अलंकार -2 में आने वाले अधिकांश दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसका उद्घाटन 18 नवंबर को बेंगलुरु के चित्रकला परिषद में किया गया। 

दीपिका ने बताया कि पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है और यह उदयपुर की प्रसिद्ध पिचवई कला पर आधारित है। प्रदर्शनी का अनावरण जीतो लेडीज विंग नॉर्थ की चेयरपर्सन बिंदू रायसोनी; पत्रकार लेखिका अनुभा जैन, अंतर्राष्ट्रीय सेवा रोटरी बैंगलोर की निदेशक और ब्लॉगर चारु सरीन गुज्जल ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार लेखिका अनुभा जैन ने कहा, 'यह एक सोलो या एकल कला प्रदर्शनी है और मैं 'सोलो' शब्द पर जोर दे रही हूं क्योंकि एक लेखक के रूप में मैं एक कलाकार के कला के प्रति समर्पण को जानती हूं। लेखन और पेंटिंग बहुत ही अकेले में शांति से किया जाने वाली साधना है जिसमें बहुत धैर्य, शांति की आवश्यकता होती है।'

ऑयल, एक्रिलिक और पानी सभी कला माध्यमों में चित्रित, दीपिका का सबसे आकर्षक कला रूप राजस्थान की मांडना कला है जो लगभग उनके सभी चित्रों में प्रदर्शित होती है। गोल्डन एम्बॉस्ड मांडना कला को दीपिका के चित्रों में पोशाक डिजाइन, आभूषण के टुकड़े, या पेंटिंग में आधुनिक कला केरूप में देखा जा सकता है।

दीपिका भंसाली जैन की इस सोलो आर्ट गैलरी में सकारात्मकता और आशा पर आधारित 50 से अधिक पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। एक नेक काम के रूप में चित्रकार ने घोषणा की है कि कला की बिक्री की 25 प्रतिशत राशि अनाथ आश्रम में दान में दी जायेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार एमजी डोडामनी और श्रीधर कोमरावली और शिक्षाविद् केके भंसाली भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कई पुरस्कारों से सम्मानित दीपिका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

टॅग्स :बेंगलुरुभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया