लाइव न्यूज़ :

यूपीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:20 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर शामली में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने परीक्षा शुरू होने से तुरंत पहले बताया कि रविवार को निर्धारित, यूपीटीईटी परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के अनुसार, धर्मेंद्र, मनीष और रवि को गिरफ्तार किया गया और मामले में शामिल होने का एक अन्य आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से एक कार, प्रश्न-पत्र की 50 फोटोकॉपी और 17,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे ऐसे 60 मामलों में शामिल हैं और उन्हें प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 50-50 हजार रुपये मिले।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ शामली में धारा 420, 467 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब