लाइव न्यूज़ :

बैंक में गिरवी रखी संपत्ति बेचकर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली पुलिस ने बैंक में गिरवी रखी गई संपत्तियों को कंपनियों को बेचकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जांच के आधार पर आरोपी ऋषि अरोड़ा, उमेश आजाद और मनोज द्विवेदी को सोमवार को शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि तीनों ने एक बैंक के पास पहले से गिरवी रखी संपत्तियों को बेचकर और शिकायतकर्ता कंपनियों के साथ 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता विनोद कुमार राजपॉल (दो कंपनियों और उसकी सहयोगी संस्था के निदेशक) ने श्री कॉलोनाइजर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ दो अलग अलग शिकायतें दीं और बताया कि उन्होंने लखनऊ में एक होटल और एक रिहायशी संपत्ति बेची।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि श्री कॉलोनाइजर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड ने इन संपत्तियों को पहले से ही बैंक में 15 करोड़ रुपये के कर्ज की सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस बीच कर्ज गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) हो गया और बैंक ने संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया।

आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव रंजन ने बताया कि आरोपियों ने शिकायती से 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता