लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड CM रावत के फोन पर पर मिली 'हर की पौड़ी' को बम से उड़ाने की धमकी, घाटी में सुरक्षाबल तैनात

By भाषा | Updated: November 11, 2019 16:38 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर नौ नवंबर को किसी व्यक्ति ने फोन किया और हरिद्वार में मुख्य स्नान घाट ‘हर की पौड़ी’ को बम से उड़ाने की धमकी दी ।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री रावत के फोन पर ‘हर की पौड़ी’ को बम से उड़ाने की धमकीमामला दर्ज कराए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर हरिद्वार में ‘हर की पौड़ी’ को बम से उड़ाने की धमकी दी है । हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदाई कृष्णा राज ने बताया कि मुख्यमंत्री के मोबाइल फोन पर नौ नवंबर को किसी व्यक्ति ने फोन किया और हरिद्वार में मुख्य स्नान घाट ‘हर की पौड़ी’ को बम से उड़ाने की धमकी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह फोन मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने उठाया । उन्होंने कल इस संबंध में मामला दर्ज कराया जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी के बाद ‘हर की पौड़ी’ के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ी दी गयी है और हरिद्वार रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अन्य घाटों पर भी सुरक्षाबल तैनात हैं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है । 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है