लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर जो राजनीति करना चाहते हैं करें, जनता की सेवा करना प्राथमिकता होनी चाहिए : मोदी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल कोविड-19 महामारी पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगाने के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो राजनीति करना चाहते हैं वो कर रहे हैं लेकिन वह मुश्किल समय में देश के लोगों की सेवा करने में यकीन रखते हैं।

कोविड-19 की स्थिति और मौजूदा टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान मोदी ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि सभी मुख्यमंत्री सभी दलों और लोगों को साथ लेकर अपने-अपने संबंधित राज्यों में हालात बदलेंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘जहां तक राजनीति करने या नहीं करने की बात है मैं पहले दिन से यह देख रहा हूं और तमाम तरह की बयानबाजी देखी हैं। मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहता क्योंकि मैं मानता हूं कि भारत के लोगों की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भगवान ने हमें इस कठिन परिस्थिति में लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी है, हमें इस जिम्मेदारी को निभाना होगा। जो राजनीति करना चाहते हैं वो कर रहे हैं, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा।’’

कांग्रेस नीत विपक्ष ने कोविड-19 से निपटने और टीकाकरण अभियान पर सरकार के रुख की आलोचना की है जबकि सरकार का कहना है कि महामारी से निपटने के लिए समय पर प्रभावी कदम उठाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा