लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना: इसी महीने 2400 भारतीयों को मिलेगा ब्रिटेन जाकर काम करने का वीजा, जानें आवेदन-यात्रा से जुड़ी जानकारियां

By भाषा | Updated: February 22, 2023 08:07 IST

गौर करने वाली बात यह है कि इस योजना में चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है। सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के 6 महीने के भीतर ब्रिटेन की यात्रा करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना को लेकर एक खबर सामने आई है। योजना के तहत इसी महीने 2400 भारतीयों को ब्रिटेन का वीजा मिलेगा। ऐसे में सफल उम्मीदवारों को छह महीने के भीतर ही यात्रा करनी होगी।

लंदन: इस महीने के अंत में ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए 2,400 वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की है। आपको बता दें कि औपचारिक रूप से पिछले महीने शुरू की गई यह योजना 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है। 

योजना पर ब्रिटिश उच्चायोग ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा, ‘‘यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।’’ 

योजना के लिए 2 मार्च तक दिए जा सकते है आवेदन

गौरकरने वाली बात यह है कि पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ऋषि सुनक के बीच समझौते में पारस्परिक व्यवस्था के तहत ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए इसी तरह के वीजा की पेशकश की जाएगी। इसके लिए शुरुआत 28 फरवरी को होगी और दो मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 

आवेदन किए हुए सफल उम्मीदवारों को 6 महीने में करना होगा ब्रिटेन की यात्रा 

चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है। सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के 6 महीने के भीतर ब्रिटेन की यात्रा करनी होगी। 

टॅग्स :भारतब्रिटेननरेंद्र मोदीऋषि सुनकनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण