लाइव न्यूज़ :

एनडीए गठबंधन के ही इस नेता ने अमित शाह को दी धमकी, कहा- भाजपा को 'दफना' देंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 11:41 IST

शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए, शाह ने रविवार को कहा था कि यदि गठबंधन हुआ तो भाजपा अपने सहयोगियों के लिए जीत सुनिश्चित करेगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी.

Open in App

शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने भाजपा को 'दफना' देने की धमकी दी है. हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी.

कदम की टिप्पणी इसी संदर्भ में आई है. वर्तमान में केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना के सदस्य कदम ने यह भी कहा कि 2014 के राज्य विधानसभा चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद कुल 288 में से 63 सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की थी.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री कदम ने मंगलवार की शाम संवाददाताओं से कहा, ''वे (भाजपा) पांच राज्यों में पहले ही चुनाव हार चुके हैं. न तो महाराष्ट्र में आएं और न ही हमें धमकाएं, वरना हम आपको दफना देंगे. मत भूलिए कि (मोदी) लहर के बावजूद हमने 63 सीटें जीती थीं.''

शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए, शाह ने रविवार को कहा था कि यदि गठबंधन हुआ तो भाजपा अपने सहयोगियों के लिए जीत सुनिश्चित करेगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी.

केंद्र सरकार के सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने संबंधी विधेयक के बारे में पूछे जाने पर कदम ने कहा कि मराठा, धनगर और मुसलमानों के लिए कोटा पहले से ही है. उन्होंने सवाल खड़ा किया,''फिर वे हर किसी को और आरक्षण कैसे दे देंगे? क्या ये निर्णय चुनाव को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं.''

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए