लाइव न्यूज़ :

"थर्ड ग्रेड का बयान है, शर्म आती है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं", केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 8, 2023 12:32 IST

केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने नीतीश कुमार के बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए उसे 'थर्ड ग्रेड' का बताते हुए जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने नीतीश के बयान को शर्मनाक बताते हुए उसे 'थर्ड ग्रेड' का बताया आरके सिंह ने कहा कि हमें बहुत शर्म आ रही है कि नीतीश कुमार हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हैंबिहार के सभी लोगों को शर्म आनी चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए ऐसा बयान देता है

नई दिल्ली:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते मंगलवार को विधानसभा में जन्म नियंत्रण पर दिये बयान में महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से सत्ता के गलियारे में भारी भूचाल आया हुआ है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार का इस्तीफा मांग रही है, वहीं नीतीश कुमार अब बयान के प्रति शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांग रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने नीतीश कुमार के बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए उसे 'थर्ड ग्रेड' का बताते हुए जमकर आलोचना की है।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा, "हमें बहुत शर्म आ रही है कि नीतीश कुमार हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हैं। मुझे लगता है कि उनके बयान पर बिहार के सभी लोगों को शर्म आनी चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री विधानसभा के सत्र में सबके सामने महिलाओं के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। यह तो एकदम थर्ड ग्रेड का बयान है।"

भाजपा नेता आरके सिंह की इस टिप्पणी से पूर्व बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब अपा मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को भारतीय राजनीति पर बदनुमा दाग बताते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि उनका बयान हमें केवल आज नहीं, आने वाले कल में भी शर्मसार करता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री राय ने कहा, "नीतीश कुमार की टिप्पणी की केवल तीव्र भर्त्सना की जा सकती है। वह न केवल बेहद आपत्तिजनक है बल्कि बतौर मुख्यमंत्री विधानसभा में दिया गया बेहद निंदनीय बयान है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा बयान केवल वही व्यक्ति दो सकता है, जिसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मानसिक रूप से दीवालिया हो चुका आदमी ही महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। वह अब सीएम पद संभालने के लायक नहीं हैं। उन्होंने इस देश की संस्कृति को कलंकित करके उसकी छवि खराब की है। उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।''

वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का का सदन में दिया गया बयान "घृणित, घृणित, अप्रिय और महिला विरोधी" है।

भाजपा नेता पूनावाला ने नीतीश के बयान पर कहा, "नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणियां घृणित, घृणित, अप्रिय और महिला 'विरोधी' हैं। यह केवल उनकी और सहयोगी राजद के सोच को दर्शाता है। तेजस्वी यादव ने इसे यौन शिक्षा कहकर उनके बयान को सही ठहराया। इससे पता चलता है कि यह गठबंधन कितनी गहराई तक गिर गया है।''

भाजपा नेता पूनावाला के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी नाराजगी जताई है और उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नीतीश कुमार की टिप्पणी पर तत्काल माफी की मांग करते हुए कहा, "मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं। विधानसभा में उनकी अभद्र टिप्पणी यह उस गरिमा और सम्मान का अपमान है, जिसकी हर महिला हकदार है। उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है। अगर कोई नेता लोकतंत्र में इतने खुलेआम इस तरह की टिप्पणी कर सकता है, तो राज्य की भयावहता की केवल कल्पना ही की जा सकती है। उनके नेतृत्व में सहनशील होना चाहिए।”

वहीं भाजपा विधायक निक्की हेम्ब्रोम ने सीएम नीतीश की टिप्पणी को असंवेदनशील करार देते हुए कहा, "उन्होंने जो कुछ भी कहा,  उसे सम्मानजनक तरीके से भी कहा जा सकता था। उनकी टिप्पणी असंवेदनशील है और दिखाती हैं कि उनके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।"

इस पूरे बवाल में नीतीश कुमार का साथ देते हुए और बचाव करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी का गलत मतलब निकालना गलत है क्योंकि वह केवल यौन शिक्षा के बारे में बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "अगर कोई इसकी गलत व्याख्या करता है तो यह गलत है। सीएम की टिप्पणी यौन शिक्षा से संबंधित थी। जब यौन शिक्षा की बात आती है तो लोग अक्सर झिझकते हैं। इसे अब स्कूलों में अन्य विषयों की तरह ही पढ़ाया जा रहा है। बच्चे इसके बारे में सीख रहे हैं।" जनसंख्या नियंत्रण के लिए क्या किया जाना चाहिए। उनकी बातों को उचित अर्थ में लिया जाना चाहिए।''

मालूम हो कि विधानसभा में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे वे संभोग के परिणामस्वरूप गर्भधारण से बच सकेंगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारRK SinghबिहारBihar BJPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर