लाइव न्यूज़ :

पहली बार लोकसभा में दिखेंगे अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और द्रमुक नेता कनिमोई

By भाषा | Updated: June 17, 2019 16:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता अखिलेश यादव को विपक्ष की तरफ सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे देखा गया।राकांपा नेता सुप्रिया सुले को कनिमोई को गले लगाकर अभिनंदन करते हुए देखा गया।

लोकसभा में सोमवार को कुछ ऐसे चेहरे भी दिखाई दिये जो पिछले सत्र में सदस्य नहीं थे लेकिन उससे पहले निचले सदन के सदस्य रह चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, द्रमुक के वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन, ए राजा और टी आर बालू, गोवा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और द्रमुक नेता कनिमोई पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और इससे पहले वे राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एस जयशंकर भी सदन में पहले दिन की बैठक में उपस्थित थे जो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

सपा नेता अखिलेश यादव को विपक्ष की तरफ सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे देखा गया। उनके पिता मुलायम सिंह यादव पहली पंक्ति में बैठे थे। राकांपा नेता सुप्रिया सुले को कनिमोई को गले लगाकर अभिनंदन करते हुए देखा गया। सुले स्वयं भी 2014 तक राज्यसभा की सदस्य रही हैं।

सदन की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और कल्याण बनर्जी आदि का अभिवादन करते हुए देखा गया। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा