लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीसरे आतंकी ने किया सरेंडर, दो पहले ही हुए ढेर

By भारती द्विवेदी | Updated: June 24, 2018 18:14 IST

तीसरे आंतकी ने सेना के सामने हथियार और गोला बारूद समेत सरडेंर किया है। इस बात की पुष्टि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी शेश पॉल वैद्य ने की है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के चद्दर भान इलाके में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान लश्कर के तीसरे आतंकी ने सरेंडर किया है। वहीं दो आतंकियों को सेना ने पहले ही मार गिराया था। लश्कर के तीन आतंकियों ने आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था। जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। तीसरे आंतकी ने सेना के सामने हथियार और गोला बारूद समेत सरडेंर किया है। इस बात की पुष्टि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी शेश पॉल वैद्य ने की है।

मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का डिविजनल कमांडर शकूर अहमद डार भी शामिल है। 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत सेना आतंकियों की हिट लिस्ट जारी की थी। हिट लिस्ट में 22 आतंकियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया था।  ए++, ए+ और ए, शकूर अहमद डार ए+ कैटेगरी आतंकियों की लिस्ट में शमिल था।  

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के चद्दर भान में आतंकी हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च अॉपरेशन चालू कर दिया है।लश्कर के तीन आतंकियों ने आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने साझा कार्रवाई किया था। वहीं आंतकी हमले के बाद से कुलगााम इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

जम्मू-कश्मीर में 250 से 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में: लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने रविवार (24 जून) को  मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। भट्ट ने कहा कि करीब 270 आतंकी घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। हमारी खूफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त 250 से 270 आतंकी यहां सक्रिय है जो हमारी हिट लिस्ट में है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं