लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थ‌िव शरीर को इनलोगों ने दिया कंधा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 17, 2018 16:08 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और तीनों रक्षा प्रमुख ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि  दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का  पार्थिव शरीर स्मृति स्थल पहुंच चुका है। उनके शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्मृति स्थल तक ले जाया गया है। तीनों सेना के जवानों ने अटल बिहारी वाजपेयी के शव को कंधा दिया है। स्मृति स्थल राजकीय सम्मान और मंत्रोच्चारण के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और तीनों रक्षा प्रमुख ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक भी  अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने स्मृति स्थल पहुंचे हैं।

राजकीय सम्मान के बाद परिवार के लोगों  ने अर्थी को कंधा दिया। उसके बाद अटल बिहारी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा कर रही हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर स्मृति स्थल के लिए निकला था। उनकी अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई बड़े नेता पैदल चल रहे थे। साथ ही अटल जी की अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों