लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षा इंतजाम पहले से भी पुख्ता करने की तैयारी, तालिबान का सामने आया ये बयान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 17, 2021 19:06 IST

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों के कब्जे का असर दुनिया के कई देशों पर होगा.  तमाम ऐसे देश हैं जिन पर इसका सीधे तौर व्यापारिक असर होगा. वहीं अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद इसका असर कश्मीर पर भी पड़ सकता है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि, कश्मीर में सुरक्षा के इंतजाम पहले से बढ़ाए जाएंगें. 

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों के कब्जे का असर दुनिया के कई देशों पर होगा.  तमाम ऐसे देश हैं जिन पर इसका सीधे तौर व्यापारिक असर होगा. वहीं अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद इसका असर कश्मीर पर भी पड़ सकता है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि, कश्मीर में सुरक्षा के इंतजाम पहले से बढ़ाए जाएंगें. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जल्द ही कश्मीर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है. एएनआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चौकसी बढ़ाई जाएगी. हालांकि यहां चीजें नियंत्रण में हैं. अफगानिस्तान में तालिबान के साथ काम कर रहे पाकिस्तानी आतंकी सगंठन कश्मीर में दहशत फैला सकते हैं.  

वहीं इस मामले में आतंकी संगठन तालिबान ने अपना रुख स्पष्ट किया है. तालिबान ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि, कश्मीर एक द्विपक्षीय और आंतरिक मुद्दा है. तालिबान का ध्यान कश्मीर पर नहीं है. हालांकि, अभी इस मामले में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

वहीं इस मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने एक न्यूज चैनल बातचीत में कहा कि, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने का असर पूरे साउथ एशिया पर दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि, "पाकिस्तान अब जैश और लश्कर के आतंकी कैंप पीओके से अफगानिस्तान में शिफ्ट करेगा, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय जांच में सामने ना आए. साथ ही भारत विरोधी आतंकी गुटों के लिए अब अफगानिस्तान सुरक्षित ठिकाना होगा."

टॅग्स :तालिबानजम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष