लाइव न्यूज़ :

केएसएफई की शाखाओं पर सतर्कता विभाग की कार्रवाई में कुछ भी गलत नहीं: मुख्यमंत्री विजयन

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:08 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा ‘केरल स्टेट फाइनेंसियल इंटरप्राइजेज’ (केएसएफई) के कार्यालयों पर की गई छापेमारी को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को सही ठहराया और कहा कि वह छापेमारी नहीं बल्कि जानकारी के आधार पर किया गया निरीक्षण था।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि सतर्कता विभाग के निदेशक ने 27 नवंबर को केएसएफई की 40 शाखाओं की तलाशी लेने की अनुमति 10 नवंबर को प्रदान की थी।

इस कार्रवाई से हंगामा खड़ा हो गया था और राज्य के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने इसकी आलोचना की थी।

हालांकि उन्होंने सोमवार को कहा कि वह केएसएफई पर सतर्कता विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

सत्ताधारी दल माकपा ने भी तलाशी लिए जाने की आलोचना की थी और कहा था कि इससे केएसएफई की विश्वसनीयता खराब होगी।

सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा लगाए गए “गंभीर अनियमितताओं” के आरोपों को केएसएफई ने सोमवार को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी आंतरिक जांच में केवल कुछ छोटी-मोटी गलतियां ही सामने आई हैं।

विजयन ने कहा कि सतर्कता विभाग को जब कोई खुफिया सूचना प्राप्त होती है तो वह निदेशक की अनुमति से निरीक्षण करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंसी द्वारा निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपने के बाद आंतरिक ऑडिट, आंतरिक सतर्कता जांच, विभागीय कार्रवाई या जांच शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, “वह अपनी रिपोर्ट सौंपते हैं जिसके बाद सरकार को कार्रवाई करनी होती है। उन्हें मिली सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया। उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। इसमें कुछ नया नहीं है। हालांकि, इसके आधार पर वह कोई कदम नहीं उठा सकते। पिछले दो साल में यह पहला निरीक्षण नहीं है। 2019 में विभिन्न विभागों का 18 निरीक्षण किया गया था और इस साल छह निरीक्षण किया गया।”

इससे पहले केएसएफई अध्यक्ष पीलिपोज थॉमस ने कहा कि यदि सतर्कता विभाग की जांच में किसी गंभीर अनियमितता का पता चलता है तो वह उसकी जांच करने के लिए तैयार हैं।

शनिवार को तलाशी लेने वाले सतर्कता विभाग के दल की आलोचना करते हुए थॉमस ने कहा कि जांच अधिकारियों को ‘चिटफंड’ कंपनी के कामकाज के बारे में मूलभूत जानकारी भी नहीं थी।

पथनमथिट्टा में थॉमस ने संवाददाताओं से कहा, “जिन शाखाओं में सतर्कता विभाग ने तलाशी ली, हमने उन सभी शाखाओं की आंतरिक ऑडिट कराई है। लेकिन हमें किसी भी शाखा में कोई गंभीर गलती नहीं मिली। दैनिक कामकाज में केवल कुछ छोटी-मोटी गलतियां सामने आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट