लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन से नहीं है नपुंसकता का डर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण

By अनुराग आनंद | Updated: January 6, 2021 07:25 IST

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मापदंड परिभाषित करने की जरूरत है और इस बात का मूल्यांकन किया जाना है कि क्या वह अन्य बीमारी व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित जाने पर मौत का खतरा बढ़ा सकती है। इसी के आधार पर आगे फैसला लिया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ विशेषज्ञ रणदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि भारत में पेश किए गए टीके दूसरे देशों में विकसित टीकों की तरह ही कारगर साबित होंगे। ऐसी उम्मीद है कि जुलाई तक प्राथमिकता वाले 30 करोड़ लोगों को शामिल करने के पर्याप्त टीके होंगे।

नयी दिल्ली: आईसीएमआर के पूर्व चीफ डॉ आर गंगाखेडकर ने कहा कि लोगों को ये समझना चाहिए कि इन वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए एक सिस्टम बना है, इस पर पूरी तरह से विचार करने के बाद ही मंजूरी दी गई है।

 उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को लेने से मना करने वालों को सोचना चाहिए कि इसका नुकसान सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी उठाना पड़ सकता है। उनके रिश्तेदार और दोस्त भी मुश्किल में पड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने वैक्सीन में पोर्क के अंश होने व वैक्सीन लेने से नपुंसकता होने की बात को खारिज किया है।

किसी व्यक्ति के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण है

 

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा हासिल करने के वास्ते किसी व्यक्ति के लिये टीके की दोनों खुराकें लेना महत्वपूर्ण है ताकि इस महामारी से बचाव के लिये बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होती है। श्वास संबंधी रोगों के वरिष्ठ विशेषज्ञ रणदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि भारत में पेश किए गए टीके दूसरे देशों में विकसित टीकों की तरह ही कारगर साबित होंगे।

कुछ दिन में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद-

भारत में कुछ दिन में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच गुलेरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वीडियों में ये बातें कहीं। इस वीडियो में उन्होंने टीकाकरण अभियान से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिये हैं।  

कोविड-19 के टीकाकरण के दौरान किन अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें क्या- क्या कागजात सौंपने होंगे-- इसके निर्धारण करने का जिम्मा संभालने वाली एक विशेषज्ञ समिति द्वारा एक या दो दिनों में अपनी रिपोर्ट दिये जाने की संभावना है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकता सूची के मापदंड को परिभाषित करने की जरूरत है

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मापदंड परिभाषित करने की जरूरत है और इस बात का मूल्यांकन किया जाना है कि क्या वह अन्य बीमारी व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित जाने पर मौत का खतरा बढ़ा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मुख्य बिंदु है। मापदंड तय करने के लिए एक समिति गठित की गयी है जो इस बात को लेकर अपनी सिफारिश देगी कि किन आधार पर ऐसे लोगों की बीमारी की गंभीरता के हिसाब से पहचान की जा सकती है। समिति अन्य बातों एवं चीजों को लागू करने के बारे में भी सुझाएगी।’’

जुलाई तक प्राथमिकता वाले 30 करोड़ लोगों को शामिल करने के पर्याप्त टीके होंगे

पॉल ने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि जुलाई तक प्राथमिकता वाले 30 करोड़ लोगों को शामिल करने के पर्याप्त टीके होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 टीका संचालन दिशानिर्देश के अनुसार कोविड-19 का टीका पहले स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को, फिर 50 से अधिक उम्र के लोगों एवं उसके बाद अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को लगाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर