लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2020: कोविड-19 महामारी के बीच राजनीतिक उठापटक में उलझा रहा मणिपुर

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:38 IST

Open in App

इम्फाल, 29 दिसंबर मणिपुर के लिए वर्ष 2020 राजनीतिक उठापटक से भरा रहा। एक तरफ राज्य कोविड-19 महामारी से मुकाबला कर रहा था तो दूसरी तरफ सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के इस्तीफे से राजनीतिक संकट के हालात बन गए थे। इससे निपटने में काफी समय तक भाजपा नीत मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सरकार उलझी रही।

मणिपुर में 17 जुलाई को उप मुख्यमंत्री वाई जॉय कुमार समेत नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों ने ''अपमान'' का आरोप लगाते हुए भाजपा नीत सरकार से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते राज्य की एन बीरेन सिंह सरकार संकट में आ गई।

इतना ही नहीं संकट उस समय और गहरा गया, जब भाजपा के तीन विधायकों ने भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस के विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने भी बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी।

हालांकि, एनपीपी के विधायकों ने करीब एक सप्ताह बाद अपने अध्यक्ष एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के हस्तक्षेप के चलते फैसला बदल लिया। तृणमूल कांग्रेस एवं निर्दलीय विधायक भी वापस पुराने खेमे में लौट आए।

विधायकों का साथ छोड़ने से उत्साहित कांग्रेस ने बीरेन सिंह सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हालांकि, 10 अगस्त को भाजपा नीत सरकार ने विश्वास मत जीत लिया।

विश्वास मत के चंद घंटे बाद ही कांग्रेस के छह विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के भतीजे ओ हेनरी सिंह भी शामिल थे।

कांग्रेस विधायकों ने अपने पद से इस्तीफे के पीछे वजह तत्कालीन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष इबोबी सिंह के नेतृत्व में भरोसा नहीं होना करार दिया।

ये छह विधायक उन आठ कांग्रेसी विधायकों में शामिल थे जोकि पार्टी व्हिप का उल्लंघन करके विश्वास मत के दौरान विधानसभा से अनुपस्थित रहे।

इसके बाद सात नवंबर को पांच रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के खाते में चार सीटें आईं जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की, जिसने बाद में भगवा दल को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

उधर, मणिपुर में 24 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। ब्रिटेन से लौटे 23 वर्षीय यात्री में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

इस बीच, दो सरकारी अस्पतालों में संक्रमित लोगों के इलाज के वास्ते अलग से वार्ड स्थापित किए गए।

राज्य में 25 दिसंबर तक संक्रमण के कुल 27,943 मामले सामने आ चुके हैं। कोविड-19 के 344 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में फिलहाल 1,352 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस