लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में निर्माणाधीन कुंए की दीवार ढही, दो श्रमिकों की दबकर मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:56 IST

Open in App

रामगढ़, 21 जून झारखंड के रामगढ़ जिले में रजरप्पा थानांतर्गत डुल्मी गांव में सोमवार को सिंचाई के लिए खोदे जा रहे एक कूप की दीवारें ढह गयी जिसके नीचे दबकर दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये।

रामगढ़ के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओ) कीर्तिश्री जी ने यहां बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के डुल्मी गांव में नौ श्रमिक मिलकर सिंचाई के लिए एक कुंए का निर्माण कर रहे थे लेकिन आज निर्माण के दौरान ही कुंए की दीवार ढह गयी जिसके नीचे चार श्रमिक दब गये जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हताहत सभी श्रमिक यहां मनरेगा योजना के पंजीकृत मजदूर थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़