लाइव न्यूज़ :

महामारी में तकनीक के उपयोग ने न्याय प्रणाली में परिवर्तन का दुर्लभ अवसर दिया है : न्यायाधीश

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड़ ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल तरीके से सुनवाई, डिजिटल कार्यस्थल और मुकदमों के इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रबंधन ने तकनीक को अपनाने और हमारी न्याय प्रणाली में परिवर्तन लाने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से न्याय प्रणाली और ‘‘प्रभावी, समावेशी, सुगम और पर्यावरण के लिहाज से हितैषी बनेगी।’’

उच्चतम न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़ ने ‘ई-कोर्ट सर्विसेज’ मोबाइल एप्लीकेशन के 14 भाषाओं में नि:शुल्क उपयोग के मैन्युअल का प्राक्कथन लिखते हुए उक्त बात कही।

ई-समिति ने अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में मैन्युअल जारी कर स्क्रीनशॉट के साथ एप के सभी फीचर समझाएं हैं, जो आम लोगों को आसानी से समझ आएंगे।

इनमें अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलगू भाषाएं शामिल हैं।

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में लांच एप 57 लाख डाउनलोड को पार कर चुका है।

न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़ ने नि:शुल्क मोबाइल एप के महत्व पर जोर दिया और नागरिक केंद्रित कदमों की पहुंच के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस