लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा वाले क्षेत्रों के दौरे पर जाने के राज्यपाल के फैसले की आलोचना की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:19 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा चुनावी नतीजों के बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाने के फैसले के लिए बुधवार को उनकी आलोचना की।

तृणमूल कांग्रेस का जुलाई 2019 में धनखड़ के राज्यपाल पद संभालने के बाद से ही उनके साथ टकराव चल रहा है। पार्टी ने धनखड़ की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्यपाल पद पर रहते हुए अमर्यादित आचरण कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या कोई राज्यपाल इस तरह का व्यवहार कर सकता है।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘एक वकील होने के नाते मुझे कोई ऐसा वाकया याद नहीं है जहां किसी राज्यपाल ने इस तरह का बर्ताव किया हो। राज्यपाल पद पर नियुक्त व्यक्ति के लिए इस तरह का आचरण ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि वह न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक मामले की सुनवाई चल रही है।’’

राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर एक मामले पर उच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है। वकील अनिंद्य सुंदर दास ने एक जनहित याचिका दाखिल कर राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा के मुद्दे को उठाया है।

धनखड़ ने मंगलवार को कहा था कि वह 13 मई को कूच बिहार जिले में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा, ‘‘धनखड़ कूच बिहार के शांतिपूर्ण हालात को बिगाड़ने के लिए आ रहे हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर राज्यपाल राजनीतिक हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे तो इसमें तृणमूल कांग्रेस को क्या आपत्ति है। वह प्रभावित लोगों से मिलना चाहते हैं।

भट्टाचार्य ने सवाल किया, ‘‘उन्हें (तृणमूल कांग्रेस) जनादेश मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब