लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले में शीर्ष अदालत ने केंद्र की अपील पर आरोपियों को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सोना तस्करी के दो आरोपियों की एहतियातन हिरासत के आदेश को रद्द करने के केरल उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर केंद्र की अपील पर इन लोगों को नोटिस जारी किया।

उच्च न्यायालय ने 19 फरवरी को दो लोगों-अदनान खालिद और फैसल पीए की एहतियातन हिरासत के आदेश को निरस्त कर दिया था।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की और आरोपियों को नोटिस जारी किया। इसने केंद्र से कहा कि मामले में यदि आरोपियों के खिलाफ कोई अतिरिक्त दस्तावेज हो तो वह इसे दायर करे।

उच्च न्यायालय ने आरोपियों को एहतियातन हिरासत में रखने पर संबंधित विभागों की खिंचाई की थी।

केंद्र ने आदेश के खिलाफ अपील दायर कर कहा था कि उच्च न्यायालय ने अपने अधिकारक्षेत्र के बाहर जाकर काम किया।

खालिद और फैसल को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। खालिद के घर से तस्करी की वस्तुओं की कथित बरामदगी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है