लाइव न्यूज़ :

काबुल से दूतावास कर्मियों को भारत वापस लाने का कार्य पूरा हुआ : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:46 IST

Open in App

भारत ने मंगलवार को कहा कि काबुल से दूतावास कर्मियों को स्वदेश लाने का कार्य पूरा हो गया है और उस देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब पूरा ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर केंद्रित किया जाएगा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां खराब होते सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारत वहां से दो सैन्य विमानों से अपने राजदूत और भारतीय दूतावास के अपने कर्मियों को स्वदेश वापस ले आया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘ काबुल की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया कि हमारे दूतावास के कर्मियों को तत्काल भारत लाया जायेगा । यह गतिविधि दो चरणों में पूरी हुई और आज दोपहर को राजदूत और अन्य भारतीय कर्मी नयी दिल्ली पहुंच गए । ’’ विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं वहां कुछ फंसे हुए भारतीयों सहित करीब 150 लोगों को काबुल से वापस लाया गया । इससे पहले, सोमवार को काबुल से एक अन्य विमान से 40 कर्मियों को वापस लाया गया था । विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वीजा सेवाएं ई-आपात वीजा सुविधा के जरिये जारी रहेगी, जिसे अफगानिस्तान के नागरिकों के लिये प्रदान किया गया है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हमें अफगानिस्तान के सिख और हिन्दू समुदाय के नेताओं से अनुरोध प्राप्त हुआ है और हम उनके सम्पर्क में हैं।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार की तत्काल प्राथमिकता अभी अफगानिस्तान में मौजूद भारतीयों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने की है। मंत्रालय ने भारतीयों एवं उनके नियोक्ताओं से विदेश मंत्रालय के विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ को जरूरी जानकारी साझा करने को कहा है। इस प्रकोष्ठ का गठन वहां से लोगों को निकालने में समन्वय के उद्देश्य से किया गया है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि काबुल से भारतीय राजदूत और दूतावासकर्मियों को भारत लाना ‘कठिन और जटिल’ कार्य था और इसे संभव बनाने एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों को वह धन्यवाद देते हैं । विदेश मंत्रालय ने कहा ‘‘ अफगानिस्तान से आने और जाने को लेकर मुख्य चुनौती काबुल हवाई अड्डे पर परिचालन स्थिति को लेकर है। इस बारे में हमारे विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच चर्चा समेत हमारे सहयोगियों के साथ उच्च स्तर पर चर्चा हुई है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘ भारत सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है और काबुल हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की बहाली होते ही उड़ानों का प्रबंध किया जाएगा ।’’ मंत्रालय ने अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के दौरान समय-समय पर जारी किये गए यात्रा एवं सुरक्षा परामर्शों का भी जिक्र किया । उसने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि अनेक भारतीय उस देश में फंसे हुए हैं और कुछ तीसरे देश के संगठनों द्वारा नियुक्त किये गए हैं । हमारी प्राथमिकता अफगानिस्तान में अभी मौजूद सभी भारतीयों के बारे में सटीक जानकारी एकत्र करना है।’’ विदेश मंत्रालय के अनुसार, सम्पर्क करने के लिये इन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है : फोन नंबर +91-11-49016783, +91-11-49016784, +91-11-49016785 तथा व्हाट्सएप नंबर +91 80106 11290 शामिल है। इसके अलावा ई मेल : सिचुएशनरूम@एमईए.जीओवी.इन के माध्यम से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम