लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के आभारी हैं कि उसने टीकों की कीमत का मुद्दा उठाया: चिदंबरम

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:35 IST

पी चिदंबरम ने उच्चतम न्यायालय की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह देश की सर्वोच्च अदालत के आभारी हैं कि उसने कोरोना रोधी टीकों की कीमत और टीकों के निर्माण के लिए लाइसेंस की अनिवार्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए।

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उच्चतम न्यायालय की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह देश की सर्वोच्च अदालत के आभारी हैं कि उसने कोरोना रोधी टीकों की कीमत और टीकों के निर्माण के लिए लाइसेंस की अनिवार्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यही मुद्दे कांग्रेस कई दिनों से उठाती आ रही है।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के आभारी हैं कि उसने उन दो मुद्दों को उठाया है, जिन्हें कांग्रेस ने पहली बार 15 दिन पहले उठाए थे। ये मुद्दे हैं: टीके की कीमतें और टीके के निर्माण के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग।’’

चिदंबरम ने यह भी कहा, ‘‘सरकार ने कांग्रेस के सुझावों को दरकिनार कर दिया, प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के पत्र को भी स्वीकार नहीं किया, स्वास्थ्य मंत्री अक्षम होने के साथ ही अशिष्ट भी नजर आए। देखते हैं कि उच्चतम न्यायालय की चिंताओं और सवाल पर सरकार किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय टीकाकरण मॉडल अपनाना चाहिए क्योंकि गरीब आदमी टीके के लिए भुगतान करने में सक्षम नहीं होगा।

न्यायालय ने पूछा, ‘‘हाशिये पर रह रहे लोगों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की आबादी का क्या होगा?क्या उन्हें निजी अस्पतालों की दया पर छोड़ देना चाहिए?’’

उसने कहा कि सरकार विभिन्न टीकों के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम पर विचार करे और उसे सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका देने पर विचार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत