लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस में दरार और बढ़ेगी: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:25 IST

Open in App

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी में संकट और गहरा सकता है। इसके साथ ही केरल प्रदेश कांग्रेस समिति का नेतृत्व आज ओम्मन चांडी और रमेश चेन्निथला के साथ सुलह करने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया। चांडी और चेन्निथला के नेतृत्व वाले गुटों द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नए नेतृत्व के “घमंडी” रवैये की आलोचना करने के एक दिन बाद केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरन तथा विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने शनिवार को उनसे मुलाकात कर सभी मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा जताई। हालांकि, सुधाकरन ने यह भी कहा कि सार्वजनिक रूप से नेताओं को पार्टी के बारे में बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह की चीजों को रोका जायेगा और ‘सेमी-काडर’ प्रणाली लाई जाएगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान, कांग्रेस में दरार के बाबत पूछे जाने पर विजयन ने कहा, “कांग्रेस में मतभेद और बढ़ेंगे लेकिन मैं उनके अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।” उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की मानसिकता को लेकर आगे बढ़ेगी तो यह देश के लिए अच्छा होगा। सुधाकरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम बातचीत के लिए तैयार हैं। मैंने पहले ही ओम्मन चांडी से बात की है। हम एक दूसरे से झगड़ा नहीं कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं।” कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के करीबी सूत्रों ने बताया कि सतीशन ने चेन्निथला से बात की और सुलह की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'