लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा-बजट पर शेयर बाजारों की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली

By भाषा | Updated: February 2, 2020 18:32 IST

बजट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है।इसमें सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।’’ बजट के बाद बंबई शेय बाजार का सेंसेक्स 988 अंक टूट गया। इससे बाजार भाव में गिरावट के हिसाब से निवेशकों की हैसियत करीब 3.46 लाख करोड़ रुपये घट गयी ।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव कुमार ने शनिवार को बजट प्रस्तावों पर शेयर बाजारों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताई।जट में निवेश एवं वृद्धि की दिशा में उठाए गए कदमों पर ध्यान नहीं दिया।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को बजट प्रस्तावों पर शेयर बाजारों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताई। कुमार ने रविवार को कहा कि संभवत: निवेशक कुछ जोरदार सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे और उन्होंने बजट में निवेश एवं वृद्धि की दिशा में उठाए गए कदमों पर ध्यान नहीं दिया।

कुमार ने कहा, ‘‘बजट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है।इसमें सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।’’ बजट के बाद बंबई शेय बाजार का सेंसेक्स 988 अंक टूट गया। इससे बाजार भाव में गिरावट के हिसाब से निवेशकों की हैसियत करीब 3.46 लाख करोड़ रुपये घट गयी ।

कुमार ने कहा, ‘‘वास्तव में मैं बाजार की प्रतिक्रिया से काफी हैरान हूं। मैं यह समझने का प्रयास कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हुआ।’’ कुमार ने कहा कि बजट ने कुछ गलत नहीं किया। ‘‘इसमें न तो निजी निवेश के खिलाफ कुछ है और न ही निजी क्षेत्र के खिलाफ और न ही आर्थिक वृद्धि के खिलाफ कुछ है। बजट में सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को अब भी हासिल करना संभव है, कुमार ने कहा कि यह अवास्तविक लक्ष्य नहीं है और इसे हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच साल में यदि रुपया अत्यधिक नहीं गिरता है, तो यह मानने का कोई कारण नहीं है कि आप इसे हासिल नहीं कर सकते। यदि आप 2020-21 में 6 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करते हैं तो शेष चार साल में आप 7-8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर इस लक्ष्य को पा सकते हैं। ’’

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि यह एक प्रेरित करने वाला लक्ष्य है जो लोगों को साथ ला रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें इस पर टिके रहना चाहिए। किसी तरह के संशोधन से लोग हतोत्साहित होंगे और वे आगे नहीं बढ़ेंगे।’’

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं