दुष्कर्मी को सार्वजनिक रूप से फांसी लगानी चाहिए : मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल

By भाषा | Published: December 6, 2019 05:06 AM2019-12-06T05:06:33+5:302019-12-06T05:06:33+5:30

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि ऐसे देश हैं जहां आरोपी को सार्वजनिक दंड या बधिया करने की सजा दी जाती है ।

The rapist should be hanged in public: Minister | दुष्कर्मी को सार्वजनिक रूप से फांसी लगानी चाहिए : मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल

दुष्कर्मी को सार्वजनिक रूप से फांसी लगानी चाहिए : मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल

Highlights राजस्थान के एक मंत्री ने गुरूवार को कहा कि दुष्कर्मी को सार्वजनिक रूप से फांसी लगानी देनी चाहिएउन्होंने कहा कि सरकार सख्त कानून बनाती है और मुंसिफ अदालत से उच्चतम न्यायालय को दुष्कर्म आरोपी को मृत्यु दंड की सजा देनी चाहिए। 

 राजस्थान के एक मंत्री ने गुरूवार को कहा कि दुष्कर्मी को सार्वजनिक रूप से फांसी लगानी देनी चाहिए। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि ऐसे देश हैं जहां आरोपी को सार्वजनिक दंड या बधिया करने की सजा दी जाती है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में मेघवाल ने कहा कि दुष्कर्म जब रूकेंगे जब आरोपी को सार्वजनिक रूप से लटकाया जायेगा। ऐसे कई देश हैं जहां सार्वजनिक रूप से आरोपी को दंडित किया जाता है और आरोपियों के हाथ काट दिये जाते है और उन्हें बधिया कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सख्त कानून बनाती है और मुंसिफ अदालत से उच्चतम न्यायालय को दुष्कर्म आरोपी को मृत्यु दंड की सजा देनी चाहिए। 

Web Title: The rapist should be hanged in public: Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे