लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने लोगों से डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेने को कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि लोगों को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के जीवन और विचारों से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और तथा भारत को मजबूत, संपन्न बनाने में योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रपति ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर, मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अपने पूरे प्रेरक जीवन में डॉ. आंबेडकर ने भारी मुश्किलों के बीच अपने विशेष मार्ग का निर्माण किया और अपनी असाधारण व बहुआयामी उपलब्धियों के लिए सराहना हासिल की।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि आंबेडकर मानवाधिकारों के पुरजोर समर्थक थे, जिन्होंने भारत के वंचित समुदायों के लोगों के सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार और उनके बीच शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ का गठन किया था।

कोविंद ने कहा, ‘‘डॉ. आंबेडकर ने एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज की कल्पना की थी और जीवन भर इसके लिए संघर्ष किया। वह एक आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे, जहां जाति के आधार पर या किसी अन्य वजह से कोई भेदभाव न हो, जहां सदियों से पिछड़ेपन से जूझ रहीं महिलाएं और समुदाय आर्थिक व सामाजिक अधिकारों की समानता का लुत्फ उठा सकें।’’

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, ‘‘ डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, आइए उनके जीवन और विचारों से सबक लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें तथा भारत को मजबूत व संपन्न बनाने में योगदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब