लाइव न्यूज़ :

आरटीआई अधिनियम के दायरे में होगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:45 IST

सूत्रों ने कहा कि सीडीएस का पद चार सितारा जनरल का पद होगा जो बराबर का ओहदा रखने वाले सेवारत सैन्य प्रमुखों में से सबसे आगे होगा। हालांकि प्रोटोकाल सूची में सीडीएस सेवारत सेना प्रमुखों से ऊपर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।सूत्रों ने कहा कि सरकार के अगले दो हफ्तों में सीडीएस की नियुक्ति की घोषणा कर देने की उम्मीद है

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के प्रस्तावित पद के लिये जिम्मेदारियों और उससे संबंधित कार्य ढांचे को अंतिम रूप देने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सूत्रों ने कहा कि सरकार के अगले दो हफ्तों में सीडीएस की नियुक्ति की घोषणा कर देने की उम्मीद है जो सरकार का शीर्ष सैन्य सलाहकार होगा। करगिल समीक्षा समिति ने 1999 में इसके लिये सुझाव दिये थे।

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में कहा कि सीडीएस, सूचना के अधिकार अधिनियम के दायरे में आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उल्लेखनीय सैन्य सुधार के तहत 15 अगस्त को घोषणा की थी कि भारत में सीडीएस का पद सृजित किया जाएगा जो तीनों सेनाओं का प्रमुख होगा। प्रधानमंत्री की घोषणा के कुछ दिन बाद एनएसए डोभाल की अध्यक्षता में एक क्रियान्वयन समिति बनाई गई थी जिसे सीडीएस की सटीक जिम्मेदारियों और कार्य ढांचे को अंतिम रूप देना था।

नाइक ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, “उक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।” आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना,नौसेना और वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को इस शीर्ष पद के लिये अपने वरिष्ठतम कमांडरों के नाम भेज दिये हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में सबसे आगे हैं।

जनरल रावत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ तो सरकार उन्हें सेवानिवृत्ति से पहले ही पहला सीडीएस घोषित कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि सीडीएस का पद चार सितारा जनरल का पद होगा जो बराबर का ओहदा रखने वाले सेवारत सैन्य प्रमुखों में से सबसे आगे होगा। हालांकि प्रोटोकाल सूची में सीडीएस सेवारत सेना प्रमुखों से ऊपर होगा।

टॅग्स :आरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आप जानते हैं हर दिन 6000 से भी अधिक लोग साइबर अपराधियों के हाथों करोड़ों रुपया गंवा रहे हैं?, अभिताभ बच्चन ने दी आवाज?, आरटीआई में खुलासा, अभिनेता ने कितना लिया पैसा?

भारतHeeralal Samariya: मुख्य सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान के समारिया के रहने वाले, जानें कौन हैं...

भारत"2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी ने नहीं ली एक भी छुट्टी", RTI के जवाब पर असम के सीएम ने की तारीफ

मध्य प्रदेशइंदौर के शख्स ने दायर की थी RTI, 48 हजार पन्नों में मिला जवाब, एसयूवी में लादकर घर ले जाना पड़ा

ज़रा हटके Right to Information: डिजिटल युग में आरटीआई आवेदन पर 40000 पन्नों का जवाब मिला, एसयूवी वाहन में भरकर घर ले गया, सरकारी खजाने को 80000 रुपये का नुकसान...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया