लाइव न्यूज़ :

छापा मारने गई पुलिस के खौफ से हिस्‍ट्रीशीटर ने सल्‍फास खाया, मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:56 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 25 जनवरी जिले के उझानी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक हिस्‍ट्रीशीटर की सोमवार को सल्‍फास खाने से मौत हो गई। हिस्‍ट्रीशीटर की पत्‍नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस के उत्‍पीड़न से क्षुब्‍ध होकर उसके पति ने सल्‍फास खा लिया जबकि पुलिस ने कहा कि पारिवारिक कारणों से उसने ऐसा किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हिस्‍ट्रीशीटर (प्रचलित दुराचारी) के गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिनेश शर्मा (50) की सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में उपचार के दौरान मौत हो गई। उझानी थाने की सूची के अनुसार, शर्मा पर हत्‍या, लूट, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्‍करी के अनेक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस टीम निगरानी करने छतुइया गाँव स्थित शर्मा के आवास पर गई थी। पुलिस को अन्‍य मामले में भी उसकी तलाश थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो शर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सल्‍फास की गोली खाली।

शर्मा की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है, ''पुलिस उसके पति को बेवजह परेशान कर रही थी और बीती अर्द्ध रात्रि को 14 -15 पुलिस वाले आये और घर मे घुस कर उसके पति और उसके साथ जमकर मारपीट की और घर के दरवाज़ों को तोड़ दिया। पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके पति ने सल्फास की गोलियां खा ली।''

देवी का आरोप है, ''पुलिस ने ही उसके पति के साथ कुछ किया है जिससे उसकी मौत हुई है।'' पुलिस ने शर्मा की मौत से पहले उसका वीडियो बनाया है जिसमें वह कह रहा है कि उसने सल्फास खा ली है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश कुमार शर्मा पर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज थे। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के क्रम में बीती रात पुलिस उसके गांव गई थी, जहां शर्मा ने पारिवारिक कारणों के चलते सल्फास खा लिया। पुलिस ने तत्काल उझानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग