लाइव न्यूज़ :

 दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 386, दो और लोगों की मौत, सरकार ने किया ताजा अपडेट

By धीरज पाल | Updated: April 3, 2020 21:42 IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने ताजा अपडेट करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 386 हो गए हैं। जबकि दो और लोगों की मौत हुई।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के कई नए केस मिले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने ताजा अपडेट करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 386 हो गए हैं। जबकि दो और लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इससे पहले दिल्ली स्वास्थ्य विभाग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में अब तक कोरोना वायरस 384 मामले मिले हैं और कोविड-19 की वजह से 5 लोगों की मौत हुई थी।

 

14 राज्यों में तबलीगी जमात के 647 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित 

दिल्ली सहित 14 राज्यों में तबलीगी जमात के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (3 अप्रैल) को बताया कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक कुल 647 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के 647 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से हैं। 

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में 4 अप्रैल से ओपीडी रहेगी बंद  राष्ट्रीय राजधानी में चार अप्रैल से एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी । दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों अस्पताल उन पांच केन्द्रों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 2 अप्रैल को की गई बैठक में यह फैसला किया गया। आदेश में कहा गया कि एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में चार अप्रैल से ओपीडी बंद रखने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन