लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या सात हजार से नीचे आई

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:48 IST

Open in App

चेन्नई, 22 दिसंबर तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 604 नए मामले आए लेकिन गत 24 घंटों में 695 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की वजह से कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात हजार से नीचे आ गई है।स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि नए मामले आने के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 27,41,617 हो गई है। यहां जारी दैनिक चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को आए मामलों में पांच मरीज हाल में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आए हैं।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान आठ संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 36,699 लोग कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 695 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 26,97,939 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। इस समय राज्य में 6,979 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि गत कुछ सप्ताह से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात हजार से ऊपर चल रही थी। बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक मामले चेन्नई और कोयंबटूर में आए हैं जहां पर गत 24 घंटे के दौरान क्रमश: 136 और 94 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब