लाइव न्यूज़ :

सिपाही और होमगार्ड से बदमाशों ने की मारपीट, छीनीं रायफल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:14 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ कस्बे में भूतपुरी थाने में तैनात सिपाही और एक होमगार्ड से मोटरसायकिल सवार दो बदमाशों ने मारपीट की और सिपाही की राइफल छीनकर फरार हो गये।

सहायक पुलिस निरीक्षक डॉ प्रवीण रंजन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में मंगलवार रात लगभग 12 बजे सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह रास्ते में खड़े एक ट्रक के चालक से पूछताछ कर रहे थे,तभी मोटरसायकिल सवार दो युवक वहां आए और ट्रक वाले से सड़क के बीच में ट्रक खड़ा करने को लेकर बहस करने लगे।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिसकर्मी ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर हमला कर दिया और सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये।

सिपाही ललित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब