लाइव न्यूज़ :

केंद्र में अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन हो : अनुप्रिया पटेल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:32 IST

Open in App

लखनऊ, दो जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को आजादी के इतने लंबे समय बाद भी गैर बराबरी की गहरी खाई का जिक्र करते हुए सरकार से अन्य पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्रालय (ओबीसी) के गठन की मांग की है।

शुक्रवार को अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल जी की 72वीं जयंती (दो जुलाई) पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा, ''हमने पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के गठन की मांग की है और इस मांग को लगातार अपनी सभाओं में उठा रही हूं।''

अन्य पिछड़ा वर्ग के कुर्मी समाज से आने वाली अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में मंत्री रह चुकी हैं और वह दूसरी बार मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) की सांसद हैं और उन्होंने अपने पिता की जयंती पर अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के गठन की मांग पर विशेष जोर दिया है।

पटेल ने कहा, ''हमारे देश को आजाद हुए लंबा समय हो गया है और इस देश की आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र को कायम करने के लिए जिस संघर्ष की शुरुआत हमारे महापुरुषों ने की, जिनमें से एक हमारे यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल भी रहे, आज उस सपने को पूरा करने की शुरुआत तो हो गई है।''

उन्होंने कहा कि ''पिछड़े और वंचित तबके की हिस्सेदारी शासन-प्रशासन में होती जा रही है, लेकिन अभी भी गैर-बराबरी की खाई बहुत अधिक है और उसे दूर करने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना बाकी है।''

अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘‘ अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर दिल्ली में राष्ट्रीय मेमोरियल का निर्माण किया जाए, इस बाबत हमने संसद में एक, औरंगजेब रोड को अधिग्रहित करके लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नाम पर राष्ट्रीय मेमोरियल के निर्माण और सरदार पटेल की समाधि दिल्ली में बनाने की मांग की है।’’

पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने हर गांव में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू