दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 18.8 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Published: March 9, 2021 09:43 AM2021-03-09T09:43:19+5:302021-03-09T09:43:19+5:30

The minimum temperature in Delhi was 18.8 degrees Celsius. | दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 18.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 18.8 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, नौ मार्च राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 287 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in Delhi was 18.8 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे