लाइव न्यूज़ :

मप्र के व्यक्ति ने बुरहानपुर में बनाया ताजमहल जैसा अपना घर

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:45 IST

Open in App

बुरहानपुर, 23 नवंबर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर निवासी एक व्यक्ति ने यहां अपना घर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की तरह बनवाया है। इस व्यक्ति का कहना है कि वह इसके जरिए प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मुमताज महल से जुड़े बुरहानपुर के गौरव का संदेश फैलाना चाहते हैं।

यह निर्माण स्कूल संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने कराया है। मुमताज महल ने बुरहानपुर में अंतिम सांस ली थी।

आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और इसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।

चौकसे ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बिलकुल विश्व प्रसिद्ध ताजमहल जैसा दिखने वाला मेरा घर तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। यह 8,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बना दो मंजिला घर है। इसे मैंने अपनी पत्नी मंजूषा को तोहफे में दिया है। इसमें एक बड़ा हॉल एवं चार बेडरूम हैं। इसके अलावा, इसमें रसोई, पुस्तकालय और ध्यान कक्ष भी हैं।’’

हालांकि, उन्होंने इसके निर्माण पर खर्च हुई राशि के बारे में नहीं बताया।

चौकसे ने कहा, ‘‘मैंने ताजमहल के मॉडल जैसा अपना घर न केवल प्रेम का संदेश देने के लिए, बल्कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भाईचारा बनाने के लिए बनाया है।’’ उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में ताजमहल की प्रतिकृति बनाने का एक और कारण यह है कि यह शहर मुमताज महल से जुड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां एक स्कूल चलाते हैं, जिसमें 1,500-1,700 विद्यार्थी हैं। आसपास के इलाकों और यहां तक कि विदेशों से भी कई बच्चे हमारे आवासीय स्कूल में पढ़ रहे हैं। दूर-दराज के इलाकों से आने वाले अभिभावक हमसे बुरहानपुर की विशेषता के बारे में पूछा करते थे और इसलिए हमने शहर में ही ताजमहल का निर्माण कर उन्हें मुमताज के इतिहास के बारे में बताने का फैसला किया।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यार के तोहफे के तौर पर ‘ताजमहल घर’ का निर्माण किया है, चौकसे ने कहा, ‘‘सिर्फ प्यार का संदेश देने के लिए नहीं, बल्कि भाईचारे का संदेश देने के लिए भी, क्योंकि हिंदू और मुसलमान दोनों ही इस ऐतिहासिक शहर में सद्भाव में रह रहे हैं तथा एक-दूसरे से प्यार करते हैं। यही कारण है कि मैंने ताजमहल जैसा एक घर बनाने का फैसला किया, ताकि यहां आने वाले लोगों को इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में पता चल सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ताजमहल प्रतिकृति मेरे संस्थान के परिसर में स्थित है और यह जिला कलेक्ट्रेट के पास है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पत्नी ने उनसे उनके लिए ताजमहल जैसा घर बनाने के लिए कहा था, चौकसे ने कहा, ‘‘उसने कभी ऐसा नहीं कहा, लेकिन जब मैंने इसका निर्माण करने का फैसला किया तो उसने इसके अंदर एक ध्यान कक्ष रखने को कहा था।’’

चौकसे के मुताबिक उनके ताजमहल घर को स्थानीय विशेषज्ञों ने डिजाइन कर बनाया है और इसमें मार्बल का काम आगरा के कारीगरों ने किया है।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार जून 1631 में बुरहानपुर के शाही महल में मुमताज महल की मृत्यु हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को आगरा स्थानांतरित करने से पहले यहां आहूखाना नाम से जानी जाने वाली कब्र में छह महीने के लिए संरक्षित किया गया था। बाद में आगरा में ताजमहल का निर्माण किया गया था।

स्थानीय इतिहासकारों ने कहा कि शाहजहां शुरू में बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी के किनारे ताजमहल बनाना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से आगरा को चुना। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में आज भी आहूखाना मौजूद है लेकिन इसका सही रखरखाव नहीं किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो