लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या की, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गुनाह कबूला

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली के मंगोलपुरी में शनिवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और खून से सना चाकू लेकर पुलिस थाना पहुंच अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला शबाना (40) को पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शबाना की समीर के साथ उसकी शराब पीने की लत को लेकर अकसर लड़ाई होती थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया, ‘‘सुबह सात बजकर 47 मिनट पर हमें पीसीआर पर हत्या के संबंध में फोन आया और इसी बीच समीर खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी पुलिस थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।’’

दंपति के 21 और 17 साल के दो बच्चे हैं। मामले में प्रत्यक्षदर्शी रही दंपति की बेटी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह ने बताया, ‘‘समीर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने की उसकी आदत और कोई नौकरी नहीं करने की बात पर उससे झगड़ा किया करती थी। पिछले एक महीने से वह उसे घर में भी घुसने नहीं दे रही थी। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस