लाइव न्यूज़ :

पांचवां चरणः उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 16:58 IST

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देइस चरण में करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता कुल 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।कभी चम्बल के कुख्यात डकैत रहे मलखान सिंह को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को होने वाला मतदान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी समेत कई सियासी महारथियों का राजनीतिक भाग्य तय करेगा। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं।

पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज और गोण्डा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता कुल 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे।

सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी), संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा) और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) जैसे छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

राजनाथ लखनऊ सीट से एक बार फिर संसद पहुंचने की कोशिश में हैं, वहीं उनकी मंत्रिमण्डलीय सहयोगी स्मृति ईरानी नेहरू—गांधी परिवार के दुर्ग यानी अमेठी को भेदने के लिये पूरा जोर लगा रही हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एक बार फिर धौरहरा सीट से मैदान में हैं। इसी सीट से कभी चम्बल के कुख्यात डकैत रहे मलखान सिंह को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

लोकसभा चुनाव: सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार मैदान में

17वीं लोकसभा चुनने के लिए 6 मई को सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होगा। 2014 में बीजेपी को इन 51 सीटों में से 39 पर जीत मिली थी। हालांकि बीजेपी ने इस बार बड़ा फैसला लेते हुए अपने 15 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बीजेपी के लिए इस चरण में चुनौती वो 12 सीटें भी है, जहां वह कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

इस चरण में रायबरेली, अमेठी, लखनऊ और फतेहपुर की सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। इन चारों सीटों से देश के पीएम को चुना गया है। रायबरेली से चुनाव जीतकर इंदिरा गांधी देश की पीएम बनी थी। अमेठी से सांसद बनकर राजीव गांधी देश के पीएम बने। अटल बिहारी वाजपेयी जब तीसरी बार पीएम बने थे तो उन्होंने लखनऊ से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वीपी सिंह फतेहपुर से चुनाव जीतकर देश के पीएम बने।

सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार

पांचवें चरण में 12 फीसदी महिला उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रही हैं, जो कि बाकी चरणों की तुलना में सबसे ज्यादा है। पांचवें चरण में समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से पूनम सिन्हा को टिकट दिया है और वह इस चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार भी हैं।

20 लोकसभा सीटों पर रेड अलर्ट

पांचवें चरण की 51 में से 20 सीटों को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इन सीटों पर किस्मत आजमा रहे 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019अमेठीलखनऊराजनाथ सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप