लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्सः दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा-तनाव फैलने का जताया अंदेशा, सभी जिलों के डीसीपी को दिया गया ये निर्देश

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 07:16 IST

पुलिस की विशेष शाखा की ओर से 14 मार्च को जारी एक पत्र में अंदेशा जताया गया है कि फिल्म की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए सांप्रदायिक हिंसा और तनाव फैल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने अंदेशा जताया है कि फिल्म की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए सांप्रदायिक हिंसा और तनाव फैल सकता है कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए सभी जिलों के डीसीपी को मिश्रित जनसंख्या वाले इलाकों में सुरक्षा प्रबंध का निर्देश दिया गया है ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित फिल्म है

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को मिश्रित जनसंख्या वाले इलाकों में उचित सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया है।

पुलिस की विशेष शाखा की ओर से 14 मार्च को जारी एक पत्र में अंदेशा जताया गया है कि फिल्म की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए सांप्रदायिक हिंसा और तनाव फैल सकता है। यह पत्र सभी जिलों के डीसीपी, पीसीआर और यातायात इकाइयों को भेजा गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित फिल्म है। 

फिल्म के रिलीज के बाद देशभर के कई राज्यों ने इसे करमुक्त करने का ऐलान किया। गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,  उत्तराखंड, कर्नाटक जैसे राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया जा चुका है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कश्मीरी पंडितों की चिंता और उनके दर्द फिर से चर्चा में आ गए हैं। पीएम मोदी ने इस फिल्म को लेकर विपक्ष पर हमला भी बोला। वहीं अमित शाह ने भी "द कश्मीर फाइल्स" को सच्चाई का एक साहसिक प्रतिनिधित्व बताया। शाह ने यह भी कहा कि फिल्म ने दुनिया के सामने कश्मीरी पंडितों के बलिदान, असहनीय दर्द और संघर्ष को उजागर किया है। शाह ने यह टिप्पणी विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी सहित फिल्म के निर्माताओं और अभिनेताओं के उनसे यहां मुलाकत करने के बाद की।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअनुपम खेरदिल्ली पुलिसDelhi Police Commissioner
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम