लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जदयू ने कसा तंज, कहा- एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कर रहे हैं पार्टी का नेतृत्व

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2025 18:07 IST

वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन को मिली सीटें भी इसी कथित वोट चोरी का नतीजा थीं।

Open in App

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी में किसी राजनीतिक संघर्ष या योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन इसके बावजूद वे संसद के शीतकालीन सत्र को छोड़कर बिना किसी ठोस वजह के विदेश चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश के आंतरिक मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन को मिली सीटें भी इसी कथित वोट चोरी का नतीजा थीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद को जो सीटें मिलीं, क्या वह भी इसी प्रक्रिया से हासिल हुईं? नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने ही आरोपों के घेरे में फंसते नजर आ रहे हैं। 

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि गैर-कांग्रेस सरकारों को बर्खास्त करने, धारा 356 के दुरुपयोग और आपातकाल जैसे फैसलों ने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस शासनकाल में ही जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठे और सुप्रीम कोर्ट तक ने सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा था। ऐसे में लोकतंत्र पर भाषण देने से पहले कांग्रेस को अपने अतीत की समीक्षा करनी चाहिए। 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि थरूर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने के बाद बिहार आकर राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने सड़कों, बिजली व्यवस्था और नालंदा विश्वविद्यालय में हुए बदलावों का जिक्र किया, जहां आज 22 देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। 

नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजगीर में भी विकास नजर नहीं आया, क्योंकि उनकी रुचि विकास देखने से ज्यादा राजनीतिक बयानबाजी में रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

टॅग्स :जेडीयूबिहारकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो